फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की तैयारी, शिक्षण संस्थान बंद रखने पर फैसला आज

Mon, 19 Apr 2021 10:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की तैयारी शुरू हो गई है। सीबीएसई की तर्ज पर जयराम सरकार भी एक मई को इस बाबत फैसला ले सकती है। फर्स्ट और सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के आधार पर विद्यार्थियों को प्रमोट किया जा सकता है। उधर, प्रदेश में स्कूल, कॉलेजों समेत सभी शिक्षण संस्थानों को एक मई तक बंद रखने को लेकर सोमवार को फैसला होने के आसार हैं।
विज्ञापन
छात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की तैयारी शुरू हो गई है। सीबीएसई की तर्ज पर जयराम सरकार भी एक मई को इस बाबत फैसला ले सकती है। फर्स्ट और सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के आधार पर विद्यार्थियों को प्रमोट किया जा सकता है। उधर, प्रदेश में स्कूल, कॉलेजों समेत सभी शिक्षण संस्थानों को एक मई तक बंद रखने को लेकर सोमवार को फैसला होने के आसार हैं।

विज्ञापन

सरकार ने अभी 21 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद किए हैं। संभावित है कि सोमवार को इस बाबत लिखित निर्देश जारी हो जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से रविवार को सभी जिला उपनिदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर अभिभावकों, शिक्षक संगठनों, आम शिक्षकों, विद्यार्थियों और विभागीय अधिकारियों से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट किए जाने या ना किए जाने को लेकर लिखित में सुझाव देने को कहा गया है। फिलहाल दसवीं और बारहवीं कक्षा सहित कॉलेजों की परीक्षाएं 17 मई तक स्थगित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें