सरकार हिमाचल में जमाखोरी-मुनाफाखोरी, मूल्य सूची प्रदर्शित 1977 के ऑर्डर की तारीख बढ़ाने जा रही है। यह आदेश 30 जून तक लागू था। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने तिथि बढ़ाने की फाइल मंजूरी के लिए सरकार को भेज दी है। मंगलवार को जिला उपायुक्तों को इस बारे में आदेश जारी होंगे। कारोबारियों की मांग के चलते सरकार ने इस आदेश को हटा दिया था। इसके हटने से कारोबारी अपनी मर्जी से खाद्य वस्तुओं और बाजार में बिकने वाली अन्य वस्तुओं के दाम घटा और बढ़ा रहे थे। आदेश हटाए जाने से जिला प्रशासन का इन पर कोई नियंत्रण नहीं था।