फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 में लीजिये छुट्टियों के मजे, कोरोना संकट निपटा तो कर्मचारियों की होगी मौज

Fri, 01 Jan 2021 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं या निजी क्षेत्र में भी काम करते हैं तो कोरोना संकट से निपटने पर अगले साल छुट्टियों के मजे ले सकते हैं। वर्ष 2021 में एक साथ कई अवकाश आ रहे हैं। राजपत्रित अवकाश की बात करें तो हिमाचल का पूर्ण राज्यत्व दिवस सोमवार 25 जनवरी को है। 26 जनवरी मंगलवार को गणतंत्र दिवस है। रविवार, सोमवार और मंगलवार को तीन दिन का अवकाश रहेगा। 27 फरवरी यानी शनिवार को गुरु रविदास जयंती है।

विज्ञापन


उससे पहले रविवार की छुट्टी है। 29 मार्च सोमवार को होली है। रविवार के साथ दो छुट्टियां बन रही हैं। 30 अगस्त को जन्माष्टमी भी सोमवार को है। इससे पहले रविवार है। महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर शनिवार को आ रही है। इससे अगले दिन रविवार है। अगले साल 25 दिसंबर को क्रिसमस पर भी सोमवार को है। अगर रिस्ट्रिक्टेड छुट्टियों की बात करें तो 24 दिसंबर को क्रिसमस से पहले क्रिसमस ईव है।

रविवार ने कुछ छुट्टियां खत्म भी कर दीं
कुछ छुट्टियां रविवार ने खत्म भी कर दीं। जैसे 13 जून को महाराणा प्रताप जयंती, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 22 अगस्त को रक्षाबंधन, 24 अक्तूबर को करवाचौथ, 25 अप्रैल को महावीर जयंती रविवार को पड़ रही है। 
विज्ञापन


अप्रैल के महीने में हैं कई छुट्टियां 
वर्ष 2021 में अप्रैल महीने में छुट्टियां ही छुट्टियां हैं। दो अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती और 21 अप्रैल को रामनवमी है। 

जुलाई में पड़ेगा केवल एक ही अवकाश 
जुलाई में केवल एक ही अवकाश है। यह ईद-उल-जुहा का है। 

इस बार चार दिन की दिवाली मना सकते हैं आप 
इस बार आप चार दिन की दिवाली मना सकते हैं। चार नवंबर को दिवाली वीरवार के दिन है तो शुक्रवार का अवकाश लिया जाए तो शनिवार को दूसरे शनिवार की छुट्टी होगी। ऐसे में रविवार तक छुट्टियां मनाई जा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें