कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने आरोप लगाया कि यस बैंक में जो कुछ भी हुआ है, वह केंद्र सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इसे खुद डुबोया है। अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं। आशा कुमारी ने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। आखिर सरकार बेरोजगारों के आंकडे़ देने से क्यों घबरा रही है। जब सरकार रोजगार देने की बात कर रही है तो बेरोजगारों को आंकड़ा क्यों बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डों के लिए 1013 करोड़ की धनराशि ऊंट के मुंह में जीरा जैसी है।
मुझे मेरा वन मंडल वापस दे दो : हंसराज
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने चर्चा में भाग लेते हुए जयराम सरकार के बजट की सराहना की तथा कहा कि बजट से विशेष पुलिस अधिकारी यानी एसपीओ को खूब उम्मीदें थीं, लेकिन वे छूट गए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उन्हें भी अन्य की तरह राहत देंगे। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के कॉलेज में रिक्त पद भरने और पैट मशीन की व्यवस्था कर कैंसर मरीजों को जल्द राहत देने की मांग की।