फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: डलहौजी के लक्कड़मंडी में पांच साल बाद अक्तूबर में बर्फबारी

Wed, 09 Oct 2019 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल से मानसून के विदा होने से पहले ही बर्फबारी ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को पर्यटन स्थल डलहौजी और खज्जियार के लक्कड़मंडी और पौहलानी में अक्तूबर में पहली बार बर्फबारी हुई। सामान्य तौर पर इन क्षेत्रों में नवंबर के दूसरे सप्ताह के बाद ही बर्फबारी होती आई है।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग में भी बुधवार को बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। पहाड़ों पर बर्फबारी और मध्य क्षेत्रों में जारी बारिश से पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज होने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। वीरवार को भी हिमाचल के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जिला चंबा स्थित पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार के तहत लक्कडमंड़ी, पौहलानी में अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में पहली बार हुई बर्फबारी से सैलानी झूम उठे। 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
 जिले के भरमौर, किहार, तीसा की ऊपरी चोटियों में भी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला में बुधवार सुबह के समय धूप खिली। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो बजे के बाद शुरू हुआ बारिश का दौर शाम तक जारी रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बुधवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। अक्तूबर में ही प्रदेश में शुरू हुई बर्फबारी से पूरे प्रदेश में ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन

6 of 8
Barish - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में यह बदलाव आया है।  ऊना में अधिकतम तापमान 32.7, कांगड़ा में 28.5, सुंदरनगर में 28.2, नाहन में 28.0, बिलासपुर में 27.6, हमीरपुर में 27.5, चंबा में 26.4, सोलन में 25.3, धर्मशाला में 22.6, भुंतर में 22.0, शिमला में 20.1, कल्पा में 19.4, डलहौजी में 13.7 और केलांग में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल से शुक्रवार को मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान से बुधवार को मानसून विदा हो गया है। दो से तीन दिनों के भीतर हिमाचल से भी मानसून के जाने की संभावना है। इस साल सामान्य से पांच फीसदी कम बादल बरसे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 2.9, कल्पा में 6.2, मनाली में 7.6, कुफरी में 9.0, शिमला में 11.0 और डलहौजी में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें