सांस लेने की दिक्कत के चलते पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आईजीएमसी में भर्ती किया गया है। रविवार दोपहर बाद वह अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे। चिकित्सकों ने चेकअप के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल होने की सलाह दी। हालांकि चिकित्सक इसे रुटीन चेकअप बता रहे हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक पूर्व सीएम को शुगर की समस्या भी है, जिसके चलते उनके गुर्दे पर दबाव बन जाता है। ऐसे में फेफड़ों में पानी भरने की भी आशंका रहती है। सोमवार को उनके ईको और नेफ्रोलॉजी के टेस्ट किए जाएंगे।
वीरभद्र सिंह अस्पताल के स्पेशल वार्ड में कमरा नंबर 633 में भर्ती हैं। मेडिकल ऑफिसर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. साद रिजवी ने बताया कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की हालत ठीक है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।