फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: पहली बार शराब ठेकों और टोल बैरियरों की होगी ई-नीलामी, जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Mon, 16 Feb 2026 08:50 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Liquor Vends E Auction: हिमाचल प्रदेश में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी होगी। ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। जानें विस्तार से...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में खुदरा आबकारी शराब ठेकों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां लगेंगी। राज्य में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी होगी। आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही दूरस्थ रूप से बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट के माध्यम से नामित ई-नीलामी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना जरूरी होगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

प्रवेश टोल बैरियरों का आवंटन राज्य के इतिहास में पहली बार पारदर्शी ऑनलाइन ई-नीलामी से होगा। पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य कर एवं आबकारी विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खुदरा आबकारी शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों का आवंटन राज्य के इतिहास में पहली बार पूर्णतः पारदर्शी ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से करेगा।

उन्होंने कहा कि ई-नीलामी इकाई-वार की जाएगी, जिसमें प्रत्येक इकाई में शामिल खुदरा आबकारी शराब ठेकों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी। आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही दूरस्थ रूप से बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सभी आवेदकों के लिए मान्य डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के माध्यम से नामित ई-नीलामी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना आवश्यक होगा। केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा की गई बोलियां ही स्वीकार की जाएंगी।
 

ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hptax.gov.in. पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संभावित बोलीदाताओं को बोली प्रक्रिया में भाग लेने से पहले आबकारी नीति 2026-27, मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) और उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका को ध्यानपूर्वक पढ़ना और समझना चाहिए। ये दस्तावेज विभागीय वेबसाइट तथा ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक बोलीदाताओं को ई-नीलामी प्रक्रिया से संबंधित अद्यतन जानकारी, अधिसूचनाएं तथा विस्तृत निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। ताकि, जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर किए जारी 
सुगम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0177-2620426, व्हाट्सऐप नंबर 94183-31426, साउथ जोन 0177-2620426, नॉर्थ जोन 01894-230186 और सेंट्रल जोन 01905-223499 स्थापित किए गए हैं।  विभाग की ओर से ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hptax.gov.in. पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस लिंक पर जाकर आवेदन किया जा सकेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें