फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक लाइव से प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे लोक कलाकार

Mon, 25 May 2020 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर सतीश ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते प्रदेश के कलाकार घरों में कैद होकर रह गए हैं। काम न मिलने से यह वर्ग भी बेरोजगार हो गया है। प्रदेश के हजारों कलाकार घरों में बैठकर फेसबुक व लाइव चैनल के माध्यम से प्रदेश के लोगों को कोरोना के बचाव व लोक संस्कृति पर आधारित गीत, नाटी सहित अन्य फरमाइशें पूरी कर रहे हैं। हिमाचल में मेले, उत्सवों, शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों पर रोक है। अपने प्रशंसकों से कैसे जुड़ें, इसके लिए वे फेसबुक और लाइव के जरिये परफार्मेंस दे रहे हैं।

विज्ञापन


मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला और सूबे के कई जिलों के कलाकारों ने फेसबुक लाइव को चुना है। नाटी किंग ठाकुर दास राठी का कहना है कि वह अपने घर के स्टूडियो से अपने फैंस को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी फरमाइशों पर गीत गाकर उनका मनोरंजन भी कर रहे हैं। नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने कहा कि हिमाचल के वह पहले लोक कलाकार हैं, जिन्होंने कोविड-19 के लिए 51 हजार दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मनोरंजन के लिए लाइव गाना गाने के लिए प्रशंसकों के रोजाना कमेंट फेसबुक पर आ रहे हैं। वह फेसबुक लाइव पर लोगों की फरमाइशों को पूरा कर रहे हैं। लोक गायिका नीरू चांदनी, सारेगामापा में अपनी आवाज का लोहा मवना चुके सुनील कुमार, गीता व ममता भारद्वाज, सूरज मेहता, नरेंद्र ठाकुर, इंद्रजीत, राखी गौतम, बल्ह से कुलदीप कुमार, राज कुमार सहित सैकड़ों कलाकार फेसबुक लाइव से जुड़ कर घरों में कैद लोगों का मनोरंजन करने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें