फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली में रिसर्च कर सकेंगे प्रदेश के भावी इंजीनियर, जल्द होगा एमओयू

Thu, 31 Aug 2023 12:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

तकनीकी शिक्षा विभाग और आईआईटी मंडी के बीच एक एमओयू साइन होगा। एमओयू के तहत सेमीकंडक्टर और अन्य उभरते क्षेत्रों में रोजगार पैदा होने की उम्मीद जगेगी।
विज्ञापन
IIT Delhi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे छात्रों का आईआईटी दिल्ली जैसे बड़े संस्थान में अपना रिसर्च वर्क करने का सपना जल्द ही साकार होगा। प्रदेश के भावी इंजीनियरों का सपना तकनीकी शिक्षा विभाग और आईआईटी दिल्ली के बीच होने वाले एमओयू के तहत सााकार होगा। एमओयू के तहत प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों और संस्थानों में पढ़ने वाले अभ्यर्थी इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत आईआईटी दिल्ली में रिसर्च वर्क पूरा कर सकेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा इंटर्नशिप योजना के तहत वहां की लैब का भी लाभ उठा सकेंगे। हिमाचल के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के करीब 20 शिक्षकों का एक दल आईआईटी दिल्ली और रोपड़ के दौरे पर गया हुआ था। पांच दिवसीय दौरा सहयोग और समृद्ध समझ को बढ़ावा देने के लिए सार्थक साबित हुआ।

दौरे के तहत प्रदेश  तकनीकी शिक्षा विभाग और आईआईटी मंडी के बीच एक एमओयू साइन होगा। एमओयू के तहत सेमीकंडक्टर और अन्य उभरते क्षेत्रों में रोजगार पैदा होने की उम्मीद जगेगी। तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए उनकी दिशा-निर्देश यात्राओं, संयुक्त परियोजनाओं और क्रेडिट विनिमय की संभावनाओं के प्रति दरवाजे खुल जाएंगे।
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि जल्द ही विभाग और आईआईटी दिल्ली के बीच एमओयू होगा। इसके तहत सूबे के सरकारी इंजीनियरिंग काॅलेजों के छात्र इंटर्नशिप कोर्स के तहत वहां पर अपना रिसर्च वर्क कर सकेंगे। इसके चलते उन्हें खासा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें