फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल ने परिवार के साथ किया मतदान, बोले-जीत का नया इतिहास बनाएगी भाजपा

Thu, 09 Nov 2017 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने वीरवार सुबह अपने पैतृक गांव समीरपुर में परिवार सहित मतदान किया। मतदान के बाद धूमल ने कहा की पूरे प्रदेश में हर वर्ग का समर्थन उन्हें मिल रहा है और इस बार जीत का नया इतिहास बनाएंगे। 
विज्ञापन


भाजपा का 50 प्लस अब 60 प्लस हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अकेला छोड़ दिया है। इसीलिए वीरभद्र सिंह आए दिन प्रधानमंत्री पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

धूमल ने कहा कि विधानसभा चुनावों में वास्तव में चुनावी मुद्दा कानून व्यवस्था है। प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति, गुड़िया कांड, होशियार सिंह कांड से पूरे प्रदेश का नाम खराब हुआ है। देव भूमि को ड्रग्स भूमि बनाया गया है। इन सब बातों को लेकर लोग बहुत उत्तेजित हैं। 
विज्ञापन


ये मुद्दे ज्वलंत हैं। कांग्रेस इन सब मुद्दों पर बैकफुट पर है। लोग बड़ी बेसब्री से नौ नवंबर को मतदान का इंतजार कर रहे थे। धूमल ने कहा कि कांग्रेस को जब कुछ नहीं मिला तो प्रादेशिक मुद्दों को छोड़ पूरे देश की बात करने लगे। नोटबंदी का कोई बुरा प्रभाव प्रदेश में नहीं था। 

कहीं कैश की कमी नहीं थी। एटीएम के बाहर पैसे लेने के लिए कहीं लंबी कतारें नहीं लगीं। जिनके पास गुप्त रूप से काला धन था, अब वे इसलिए छटपटा रहे हैं चूंकि उनका काला धन मारा गया। 

धूमल ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने डटकर जमीन पर काम किया है। नेतृत्व घोषित होने से सारी समस्याएं दूर हो चुकी हैं। भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी।
विज्ञापन

गलत तैनाती से बिगड़ी कानून व्यवस्था

धूमल ने कहा कि प्रदेश में बहुत ही ईमानदार और मेहनती पुलिस अफसर हैं जिनको वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सही जगह नहीं लगाया। गलत लोगों को गलत जगह लगा दिया, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ी। हम सुनिश्चित करेंगे की बढ़िया अफसरों को पोस्ट करें। सब नागरिकों की जान माल और सम्मान की सुरक्षा करना सरकार का प्राथमिक कार्य होता है।

ओड नंबर वाला चुनाव हम जीतेंगे
धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह और उनके बीच यह पांचवां चुनाव हम जीतेंगे। पहले भी पहला और तीसरा चुनाव जीता है। अब यह पांचवां चुनाव है, ओड नंबर वाला चुनाव है जिसे हम ही जीतेंगे। वीरभद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव में भी यही कहा था कि उनका आखिरी चुनाव है। लेकिन वास्तव में अब यह उनका आखिरी चुनाव ही साबित होगा। प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार बनाएगी और अगले 25 वर्ष तक बनाती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें