फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election 2022: भावुक हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मंच पर बोलते-बोलते छलक गए आंसू

Fri, 21 Oct 2022 04:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)

सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि छोटे से जिला हमीरपुर से मेरे पिता को मुख्यमंत्री और मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया है। उन्होंने भावुक होकर कार्यकर्ताओं का उनके परिवार को दिए गए सम्मान व प्रेम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
भावुक हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शुक्रवार को सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी रिटायर्ड कैप्टन रणजीत सिंह की नामांकन सभा में भावुक हो गए। भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री के आंसू तक छलक गए और उन्होंने हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन भी किया।

विज्ञापन



मंच पर बोलने की उन्होंने काफी हिम्मत जुटाई है लेकिन फिर भी वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी के लिए डटकर प्रचार करने की अपील की है। उन्होंने भावुक होकर कार्यकर्ताओं का उनके परिवार को दिए गए सम्मान व प्रेम का आभार व्यक्त किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि छोटे से जिला हमीरपुर से मेरे पिता को मुख्यमंत्री और मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि जिस मंत्रालय में मैं केंद्रीय मंत्री हूं। उस पद पर कभी देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, चंद्रशेखर, लालकृष्ण आडवाणी सहित देश के कई नेता अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें