फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शिमला: कसुम्पटी सीट से प्रतिभा की भाभी पर फिर दांव खेल सकती है भाजपा

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Oct 2022 12:56 PM IST

सार

कसुम्पटी विधानसभा सीट पर 2012 से लेकर लगातार दो बार से कांग्रेस नेता अनिरुद्ध सिंह जीत दर्ज कर रहे हैं। उनकी सीट और क्षेत्र पर अच्छी पकड़ मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया


कसुम्पटी विधानसभा में सर्वे के बाद भाजपा में कई नाम सामने आए हैं। इनमें विजय ज्योति सेन के अलावा  पृथ्वी विक्रम सेन, गुड़िया सक्षम बोर्ड की अध्यक्ष रुपा शर्मा, पूर्व में प्रत्याशी रहे प्रेम ठाकुर, युवा नेता नरेश चौहान, जितेंद्र भोटका और नगर निगम के पूर्व उप महापौर राकेश शर्मा के नाम सामने आ रहे हैं। अब इन दावेदारों में सबसे सशक्त  उम्मीदवार कौन होगा, इस पर भाजपा मंथन कर रही है।  


कसुम्पटी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह लगातार दो बार जीत का परचम लहरा चुके हैं। कांग्रेस से सशक्त दावेदार के तौर पर एक मात्र अनिरुद्ध सिंह का नाम ही सामने आ रहा है। कांग्रेस इन पर ही दांव खेल सकती है। अनिरुद्ध सिंह का दावा है कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर आ चुका है लेकिन वह मना कर चुके हैं और कांग्रेस से  ही चुनावी मैदान में होंगे। चुनाव में दो बार मात खा चुकी भाजपा इस बार पूरी ताकत के साथ सीट को अपने खाते में डालने का भरपूर प्रयास कर रही है। 


दस साल से सीट पर कांग्रेस का है कब्जा  

कसुम्पटी विधानसभा सीट पर 2012 से लेकर लगातार दो बार से कांग्रेस नेता अनिरुद्ध सिंह जीत दर्ज कर रहे हैं। उनकी सीट और क्षेत्र पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। कांग्रेस ने पहले से जीते विधायकों को ही टिकट आवंटन के संकेत दिए हैं, जिससे इस सीट पर फिर से अनिरुद्ध सिंह को ही कांग्रेस की ओर से चुनाव में उतारा जाना लगभग तय है। हालांकि इस सीट से कांग्रेस कार्यकर्ता बलदेव ठाकुर ने भी टिकट के आवेदन किया है।  


कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने इस बार भी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने को लेकर आश्वस्त हैं। वह जीत की हैट्रिक लगाने के लिए लगातार अपने कसुम्पटी क्षेत्र की जनता के बीच पहुंच कर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next