फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी: केजरीवाल 3 नवंबर को सोलन में करेंगे रोड शो

Mon, 31 Oct 2022 10:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद केजरीवाल पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। उनका सोलन शहर में 11 बजे रोड शो होगा।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक भी अब विधानसभा चुनाव के प्रचार को गरमाने के लिए हिमाचल का रुख करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 3 नवंबर को सोलन आ रहे हैं। उनका सोलन शहर में 11 बजे रोड शो होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसकी अनुमति दे दी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद केजरीवाल पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले आम आदमी पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए वह हिमाचल आ चुके हैं।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार सोलन के प्रस्तावित इस रोड शो में पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आना तय था। अब वह केजरीवाल के दौरे के बाद हिमाचल में रोड शो करने आएंगे। पार्टी की ओर से 20 स्टार प्रचारकों की सूची तय की गई है। इसमें केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब और दिल्ली में आप सरकार के मंत्री, विधायक और हिमाचल आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्टार प्रचारक में शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी मंडी जिले की द्रंग विधानसभा सीट को छोड़कर अन्य सभी 67 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। पार्टी की ओर से द्रंग में महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा गया था लेकिन, प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया। ऐसे में इस विधानसभा सीट से अब आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें