सुजानपुर अस्पताल में मौके पर पहुंचे उपमंडल अधिकारी शिवदेव सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा, भाजपा नेता सुधीर भटनागर, सुजानपुर व्यापार मंडल राज्य प्रतिनिधि विनोद ठाकुर के साथ साथ जयसिंहपुर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों ने घायलों को हर यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाई।
सुजानपुर खंड स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजय भारद्वाज का कहना है कि जो भी घायल सुजानपुर अस्पताल पहुंचे हैं, उन्हें निशुल्क दवाइयां, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। करीब दो दर्जन लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं जिन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
दुर्घटना में घायल हुए लोगों में से एक गंभीर घायल व्यक्ति प्रीतम चंद को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि कमल भारद्वाज, बलवीर, विनोद, अदिति, धीरू राम, नंदिनी, उत्तम चंद, अवतार सिंह, सतीश कुमार, राजकुमार, विनीत, पिंटू, राजेश, ज्योति, प्रकाश, इसरो देवी, सन्नी, रामचंद्र, देशराज, शिवानी, सूर्यांश आदि को मामूली चोटें आई हैं।
मौके पर पहुंचे कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को दो 2000 रुपये आर्थिक सहायता दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग सुजानपुर में इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को निशुल्क दवाइयां एवं अन्य उपचार उपलब्ध करवाया है।