फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद को नजदीक की दुकान से मिलेगी दवाइयां, हेल्पलाइन नंबर जारी

Sun, 05 Apr 2020 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हिमाचल में लॉकडाउन के बीच किसी भी जरूरतमंद मरीज को दवा उसकी नजदीकी दुकान पर पहुंचाई जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन या टोल फ्री नंबर पर दवा की डिमांड डाली जा सकेगी। हालांकि, मरीज को दवा और इसे पहुंचाने का शुल्क खुद वहन करना होगा। सीएम ने स्वयंसेवी और गैर सरकारी संस्थाओं से भी इसमें मदद करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य औषधि नियंत्रक और औषधि निरीक्षक नागरिकों को आवश्यक दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करवाएंगे। हिमाचल सरकार ने राज्य में कोविड-19 के दृष्टिगत लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाने के विशेष प्रबंध करके ऐसी समस्या का सामना कर रहे लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक दवाइयां प्राप्त करने में समस्या का सामना कर रहे व्यक्ति प्रदेश के अन्य भागों अथवा राज्य के बाहर उपलब्ध दवाइयों की मांग हेल्पलाइन नंबर 0177-2626076 और 0177-2626077 अथवा टोल फ्री नंबर 1070 पर दर्ज करवा सकते हैं। जरूरतमंद व्यक्ति निकटतम दवाइयों की दुकान पर दवाई की पर्ची दिखाकर दवा प्राप्त करने के लिए संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


यदि व्यक्ति को अपने स्थान पर दवा की जरूरत है, तो वह निकटतम दवाइयों के दुकानदार को व्हाट्सऐप के माध्यम से दवा की पर्ची साझा कर दवा प्राप्त कर सकता है। जरूरतमंद व्यक्ति को दवा की कीमत और अपने स्थान पर दवा पहुंचाने का शुल्क वहन करना होगा। स्वयंसेवी और गैर सरकारी संस्थाएं जरूरतमंद व्यक्ति को दवाइयों की दुकान से दवाइयां उसके स्थान पर पहुंचाने के लिए स्वैच्छिक सेवाएं प्रदान कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें