फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: हिमाचल में डीएलएड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले केंद्र में पहुंचना होगा

Thu, 02 Oct 2025 12:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 27 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 27 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगी। परीक्षाएं सुबह के सत्र में 10:00 से 1:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को नियमित विद्यार्थियों में बैच एक शैक्षणिक सत्र 2024-26, बैच दो सत्र 2023-25 और अनियमित छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-25 और 2022-24 की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जारी डेटशीट के अनुसार नियमित बैच पार्ट एक 2024-26 तथा अनियमित छात्रों के बैच 2023-25 की परीक्षाएं 27 अक्तूबर से 10 नवंबर तक संचालित होंगी। इसके अलावा नियमित बैच पार्ट दो 2023-25 और अनियमित छात्र बैच 2022-24 के अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 11 से 21 नवंबर तक संचालित की जाएंगी। डीएलएड की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें