प्रदेश में संगठन की गतिविधियों को लेकर भी अवगत कराया गया। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता और सीडब्ल्यूसी से स्थायी सदस्य आनंद शर्मा से भी मुलाकात की। माना जाता है कि सुक्खू आनंद शर्मा के करीबी नेताओं में शामिल हैं।
दूसरी ओर, एआईसीसी सदस्य और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर भी दिल्ली में डेरा जमाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान को लेकर राठौर के दिल्ली दौरे को अहम माना जा रहा है।
सूत्रों से मालूम हुआ है कि कुलदीप राठौर ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की है। उन्होंने पार्टी से जुड़े मसलों को लेकर चर्चा की है। सुक्खू के विरोधी आनंद शर्मा के करीबी माने जाने वाले कुलदीप राठौर को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बनाना चाहते हैं। इस दिशा में कितनी सफलता मिलती है, यह तो समय ही बताएगा।