फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान का आदेश, भंग नहीं होंगे ब्लॉक

Thu, 02 Oct 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल में पार्टी के चार ब्लॉकों को राहत दी है। पार्टी आलाकमान ने आदेश जारी किए हैं कि ऐसे ब्लॉक भंग नहीं होंगे जिन्होंने तीन साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। ये ब्लॉक जोगिंद्रनगर, कुटलैहड़, ऊना और गगरेट हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली में हैं। उन्होंने मंगलवार को भी नई दिल्ली में कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेताओं से विभिन्न बिंदुओं पर मंत्रणा की।

मंगलवार को सुक्खू ने दिल्ली से फोन पर इसकी पुष्टि की कि आलाकमान के आदेशानुसार कांग्रेस के ऐसे सभी ब्लॉकों को भंग नहीं माना जाएगा, जिन्होंने अभी तक तीन साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन


प्रदेश में अगर ऐसे ब्लॉक भंग किए गए हैं, तो उनका स्टेटस पूर्ववत रहेगा। इस आदेश की अनुपालना के तहत जोगिंद्रनगर, कुटलैहड़, ऊना और गगरेट कांग्रेस ब्लॉकों को पूर्व में भंग किया गया था, मगर अब इनका स्टेटस पूर्ववत रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें