फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM: सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश बोलीं- मैं घरेलू औरत, पति 40 साल बाद इस मुकाम पर पहुंचे

Sun, 11 Dec 2022 11:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कमलेश ठाकुर ने कहा कि मैं मैं हिमाचल की जनता का धन्यवाद करती हूं, हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है। हम जिस तरह उनके साथ पहले थे आगे भी रहेंगे।
विज्ञापन
कमलेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने कहा कि मैं घरेलू औरत हूं। 40 साल कड़ा संघर्ष के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस मुकाम पर पहुंचे हैं। मुझे ज्यादा जानकारी नहीं हैं। मंत्रिमंडल बनेगा।

विज्ञापन


सब लोग काम करेंगे। सभी चुने हुए नेता मुझसे ज्यादा समझदार हैं। उन्होंने कहा कि मेरे ससुर लोगों के लिए चालक होंगे, लेकिन मेरे लिए वह माननीय थे। उन्होंने पार्टी शीर्ष नेतृत्व और हिमाचल की जनता का आभार जताया। कहा कि वह हिमाचल की जनता के ऋणी रहेंगे। 

कमलेश ठाकुर ने कहा कि मैं मैं हिमाचल की जनता का धन्यवाद करती हूं, हर सफलता के पीछे संघर्ष तो करना ही पड़ता है। हम जिस तरह उनके साथ पहले थे आगे भी रहेंगे।
विज्ञापन


पापा ने किया है बहुत संघर्ष, विश्वास था मिलेगा बड़ा पद : रूहुन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की छोटी बेटी रूहुन ने कहा कि पापा के मुख्यमंत्री बनने की बहुत खुशी है। पापा ने बचपन से ही बहुत संघर्ष किया है। मुझे विश्वास था कि एक दिन उन्हें कोई बड़ा पद मिलेगा। आज पापा की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता से संबंधित जो भी घोषणाएं की हैं, वह पूरी होंगी।

सुक्खू की बड़ी बेटी कामुन ने कहा कि पापा और मम्मी ने बहुत मेहनत की है। हिमाचल और नादौन की जनता के हम आभारी हैं। पापा को बहुत मेहनत करते देखा है। उन्हें देखकर लगता था, एक दिन बड़े पद पर पहुंचेंगे। चुनाव के समय तो पापा से मिलने का बहुत कम समय मिलता था, लेकिन जब भी मौका मिलता था, वो हमारे साथ रहते हैं। लोगों ने पापा को बहुत प्यार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें