फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhvinder Sukhu: शपथ से पहले प्रतिभा सिंह से मिलने हॉलीलॉज पहुंचे सुक्खू

Sun, 11 Dec 2022 10:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सुक्खू ने कांग्रेस आलाकमान के इशारे पर हॉलीलॉज के साथ तालमेल बिठाने और नाराजगी दूर करने के लिए ऐसा किया।
विज्ञापन
हॉलीलॉज पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलने उनके निजी आवास हॉलीलॉज पहुंचे। उन्होंने वहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से भेंट की, पुष्प गुच्छ भेंट किए और शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया। सूत्र बताते हैं कि सुक्खू ने कांग्रेस आलाकमान के इशारे पर हॉलीलॉज के साथ तालमेल बिठाने और नाराजगी दूर करने के लिए ऐसा किया।

विज्ञापन


प्रतिभा वीरभद्र खेमे को विश्वास में लिए बगैर सुक्खू के लिए सरकार चलाना आसान नहीं होगा। सुक्खू भी सरकार में किसी तरह विवाद या मनमुटाव नहीं चाहते। सुक्खू ने कहा कि समारोह से पहले उनका दायित्व है कि वह प्रदेश अध्यक्ष को घर जाकर न्योता दें। यह पहला निमंत्रण है। प्रतिभा सिंह हमारी पार्टी की अध्यक्ष हैं।  

पुलिस मुख्यालय ने बढ़ाई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा 
पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। यह सुरक्षा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल के अनुसार दी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें