फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट बैठक 17 मई को, लिए जाएंगे अहम फैसले

Fri, 12 May 2023 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मंत्रिमंडल की बैठक में वाटर सेस पर चर्चा के अलावा शिक्षा विभाग की तबादला नीति और स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों के रिक्त पदों को भरने पर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट बैठक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 17 मई को दोपहर बाद तीन बजे होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में अहम फैसले लिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में यह बैठक होगी। संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई।

विज्ञापन


बैठक में वाटर सेस पर चर्चा के अलावा शिक्षा विभाग की तबादला नीति, स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों के रिक्त पदों को भरने और उपतहसीलों को अपग्रेड किए जाने पर फैसला हो सकता है। सचिवालय सामान्य प्रशासन की ओर से विभागों के अधिकारियों के कैबिनेट एजेंडा तैयार करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें