फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ने पेश किया बजट, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 20 हजार पद भरेंगे

Sat, 09 Feb 2019 01:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:52 PM, 09-Feb-2019

सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब 850 और 1500 रुपये प्रदान की जाएगी। इस क्षेत्र के लिए 642 करोड़ का बजट प्रस्तावित।
एसएसबी में अफसर बनने को कोचिंग के लिए अब राशि 6 हजार की बजाय 12 हजार देने की घोषणा।
गृह विभाग के लिए 1609 करोड़ का बजट प्रस्तावित
20 हजार पद भरे जाने का एलान।
शिक्षकों के 8 हजार, डॉक्टरों के 3 हजार, क्लर्क और जेओए के 1000, पैरामेडिकल स्टाफ के 3 हजार, पटवारी के 400, पुलिस विभाग में 1400 और जेई के 100 पद भरे जाएंगे। बिजली बोर्ड में 1000 और अन्य विभागों में 3500 पद भरे जाएंगे।
नई पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों के लिए अब सरकार का अंशदान 10 से बढ़कर 14 फीसदी किया। 
80 हजार कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे।
175 करोड़ का सरकार को अतिरिक्त व्यय करना पड़ेगा।
1 जुलाई 2018 से प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा।
अनुबंध पर तैनात कर्मचरियों को अब वेतन प्लस ग्रेड पे प्लस ग्रेड पे का 125 फीसदी दिया जाएगा। पहले  ग्रेड पे का 100 फीसदी दिया जाता था।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो 20 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं उन्हें एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि दी जाएगी।
दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी 225 से बढ़ाकर 250 रुपये की। 

01:31 PM, 09-Feb-2019

एचआईवी एड्स से संक्रमित मरीजों को प्रतिमाह अब 1500 रुपये दिए जाएंगे।
इन मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। 
जननी सुरक्षा योजना के तहत एससी, एसटी और बीपीएल महिलाओं के लिए प्रसव होने पर प्रोत्साहन राशि 1100 रुपये करने का एलान।
हिम केयर योजना के तहत मनरेगा में 50 दिन काम करने वाले मजदूर के परिवार को इस योजना का प्रीमियम नहीं देना पड़गा।
आशा वर्कर्स का मानदेय 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपये किया। 
स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 2482 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। 
45 से कम उम्र की विधवाओं को नर्सिंग और आईटीआई में प्रशिक्षण के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा।

01:19 PM, 09-Feb-2019

संस्कृत को दूसरी राजभाषा का दर्जा दिया जाएगा।
नई खेल नीति बनाई जाएगी।
राज्य व जिला स्तर के एक्रीडिटेडिड पत्रकारों को एक-एक लैपटॉप देने की घोषणा।
सेवारत पत्रकारों की मौत पर अब सरकार चार लाख रुपये देगी। पहले यह राशि दो लाख थी।
सेवानिवृत्त पत्रकारों की मौत पर सरकार अब 50 हजार की बजाय 1 लाख रुपये देगी।

विज्ञापन
01:04 PM, 09-Feb-2019

शिक्षा के क्षेत्र में 15 नए आदर्श विद्या केंद्र खोलने की घोषणा
वर्चुअल क्लासरूम दूरदराज के 20 स्कूलों में खोलने का एलान
बेचलर और वोकेशनल (बी वॉक) कोर्स शुरू किए जाएंगे
शिक्षा में सुधार के लिए स्कूलों में रेमेडियल कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा
अटल निर्मल जल योजना का एलान ताकि वाटर फिल्टर से स्कूलों में बच्चों का साफ पानी पीने को मिल सके
रिक्त कार्यमूलक शिक्षकों के पद भरे जाएंगे
वाटर कैरियर को अब मानदेय 2400 मिलेगा
पार्ट टाइम वाटर कैरियर और अन्य 1000 रिक्त पद भरे जाएंगे
पीटीए पैरा टीचरों को अब नियमित अध्यापकों के बराबर सैलरी मिलेगी। 1-10-2018 को तीन वर्ष कार्यकाल पूरा करने वाले पीटीए पैरा टीचरों को न्यूनतम पे बैंड प्लस ग्रेड पे और महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
एसएमसी शिक्षकों के मानदेय में 20 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा।
शिक्षा पर 7598 करोड़ खर्च करने का बजट प्रस्तावित

12:52 PM, 09-Feb-2019

हिमाचल में नई विद्युत वहन नीति तैयार की जाएगी। दुर्घटना में मारे गए बच्चों और व्यस्कों के परिजनों को एक समान मुआवजा राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 500 किलोमीटर नई सड़कें बनाई जाएंगी। 1000 किमी सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के लिए 3921 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
12:43 PM, 09-Feb-2019

प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से उड़ान परियोजना-2 के तहत तीन शहरों को हेली टैक्सी सेवा से जोड़ा जाएगा।
चरणबद्ध तरीके से हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक हेलीपैड बनाया जाएगा। 
कौशल विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।

12:33 PM, 09-Feb-2019

सीएम ने बोला शेयर- चिराग सी ताशीर रखिए, सोचिए मत की घर किसका रोशन हुआ
गरीब वर्ग के लोगों को बिजली कनेक्शन फ्री देने की घोषणा
कृषि क्षेत्र में बिजली सब्सिडी के लिए 475 करोड़ का बजट प्रस्तावित
होम स्टे के तहत कमरों की सीमा 3 से चार करने की घोषणा 

12:20 PM, 09-Feb-2019

मुख्यमंत्री स्वजल योजना का एलान
आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए पानी का कनेक्शन लेने पर 50 मीटर पाइन बिछाने पर सरकार 50 फीसदी उपदान देगी
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में पेयजल योजनाओं के लिए 1948 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावत
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आवेदकों की आयु सीमा अब 35 से 45 वर्ष करने की घोषणा
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत परियोजना लागत 40 लाख से 60 लाख रुपये करने का एलान

12:13 PM, 09-Feb-2019

शहर स्थानीय निकायों में नप सदस्यों का मानदेय 2500, उपाध्यक्ष को 4000 और अघ्यक्ष को 5500 रुपये प्रति माह देने का एलान।
शिमला और धर्मशाला नगर निगम के पार्षदों का मानदेय 5500, उप महापैर को 8500 और महापौर को 12 हजार देने का एलान।
राजस्व चौकीदारों का मानदेय बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा।

12:00 PM, 09-Feb-2019

ग्राम सभा सदस्य को अब मानदेय 250 रुपये, उप प्रधान को 3000 रुपये, प्रधान को 4500 मानदेय मिलेगा। पंचायत समिति सदस्य को 4000, उपाध्यक्ष को 5000 रुपये, अध्यक्ष को 7000 रुपये, जिप सदस्य को 5000 रुपये, उपाध्यक्ष को 8000 रुपये और अध्यक्ष को 12000 मानेदय दिया जाएगा। पंचायत चौकीदारों को अब 4500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

11:47 AM, 09-Feb-2019

मुख्यमंत्री खुंब विकास योजना का एलान
हेलनेट के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान
पुष्प उत्पादकों को एचआरटीसी मालभाड़े में अब 30 फीसदी छूट दी जाएगी
देसी नस्ल गाय के लिए 50 फीसदी उपदान दिया जाएगा
बकरियों की खरीद के लिए 85 फीसदी उपदान दिया जाएगा
मुर्राह नस्ल की भैंसों का फार्म स्थापित किया जाएगा
दो ट्राउट मछली हैचरी स्थापित की जाएंगी

11:41 AM, 09-Feb-2019

सीएम जयराम ने पेश किया बजट, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 20 हजार पद भरेंगे

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के वित्त मंत्री के रूप में अपना दूसरा बजट विधानसभा में पेश कर रहे हैं। किसानों को सिंचाई के लिए अब 50 पैसे प्रति यूनिट बिजली चार्ज की जाएगी। पहले यह दर 75 पैसे प्रति यूनिट थी।  

यहां क्लिक कर लाइव देखें बजट

मुख्यमंत्री पॉलीहाउस योजना का एलान
5000 नए पॉलीहाउस लगाए जाएंगे
किसानों को 85 फीसदी उपदान दिया जाएगा

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें