01:26 PM, 09-Mar-2018
3 लाख से कम आये वाले परिवार के बच्चों को एंट्रेस एग्जाम की फ्री कोचिंग दी जाएगी।
रोजगार केंद्र का नाम बदल कर परामर्श केंद्र रखा जाएगा।
रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
HRTC के लिए 300 करोड़ के बजट के प्रावधान।
HRTC बसों में स्वाइप मशीन लगाई जाएंगे।
सड़क यात्रा करने वाले लोगों के लिए बसों की टाइमिंग जानने के लिए के लिए बस स्टैंड पर इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगाए जाएंगे।
टूरिस्टों के लिए ऑनलाइन टैक्स जैसे ग्रीन टैक्स जमा करने के लिए प्रावधान किया जाएगा।
9040 करोड़ की लगात से 70 नेशनल हाईवे का निर्माण किया जाएगा।
1785 से बढ़कर 2500 किमी की नई पक्की सड़कें बनाई जाएंगी।
सड़क रखरखाव को नई निधि होगी। पीडब्ल्यूडी के लिए 4082 करोड़ का बजट।
इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए पीपीपी मोड पर स्कीम चलाई जाएगी।
शिक्षा
31 भाषा प्रयोगशालाएं बनेंगी।
योग पाठ्यक्रम- जॉय ऑफ लर्निंग शुरू किया जाएगा।
टीचर्स के लिए ट्रांसफर पॉलिसी लाई जाएगी।
एकलव्य स्कूल की तर्ज पर 68 मुख्यमंत्री आदर्श स्कूल खोले जाएंगे।
3, 6 और 9वीं क्लास के बच्चों को मुफ्त स्कूल बैग मिलेगा।
महीन के एक दिन बैग फ्री डे होगा। बच्चे बिना बैग के स्कूल जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश विवि के लिए 110 करोड़ का बजट प्रावधान।
शिक्षा के लिए 7044 करोड़ के बजट का प्रावधान।