आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता वारिस पठान के पंद्रह करोड़ सौ पर भारी वाले बयान पर हिमाचल में सोशल मीडिया वार छिड़ गई है। कई नेताओं ने ट्वीट और फेसबुक पोस्ट कर वारिस से पूछा है कि हिम्मत है तो एक पर एक ही सामना कर लें तो उनकी गलतफहमी दूर हो जाएगी।
कुछ नेताओं ने तो यह भी पूछा है कि वह बताएं कहां आना है। प्रदेश भाजपा से जुड़े कई नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वारिस पठान को टैग कर चुनौती दी है। भाजपा की एक महिला नेता ने खुद को शेरनी की संज्ञा देते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं की आड़ में राजनीति कर रहे हैं वह शेर नहीं हो सकते।
एक अन्य भाजपा नेता ने भी जगह बताने की चुनौती दी है। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि ऐसे नेता ही देश की राजनीति को धार्मिक मोड़ देकर अपनी सियासी रोटियां सेंकने का काम करते हैं। ऐसे नेताओं को जनता को भी नकार देना चाहिए ताकि उनकी ऐसी भड़काऊ बातों का कोई असर न पड़े।