फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSCB Job Alert: राज्य सहकारी बैंक में जूनियर क्लर्क के 91 पद भरने के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 29 मई

Sun, 10 May 2026 02:39 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में जूनियर क्लर्क के 91 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई है। 91 पदों में से 74 पद पीएसीएस कोटे से भरेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में जूनियर क्लर्क के 91 पद भरे जाएंगे। ये भर्तियां प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसायटी (पीएसीएस) और ओसीएस कोटे के तहत नियमित आधार पर की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया आईबीपीएस मुंबई के माध्यम से होगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई है। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट से आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

91 पदों में से 74 पद पीएसीएस कोटे से भरेंगे। यह कोटा प्रदेश की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के प्रशिक्षित सचिवों के लिए आरक्षित है। इन पदों में सामान्य वर्ग के लिए 19, ईडब्ल्यूएस के लिए 7, एससी के लिए 12, एसटी के लिए 2 और ओबीसी के लिए 11 पद हैं। इसके अलावा पूर्व सैनिक, आईआरडीपी और वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर श्रेणियों के लिए भी अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं। दिव्यांगों के लिए भी तीन पद आरक्षित हैं। 

इनमें दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित और लोकोमोटर डिसेबिलिटी श्रेणियां शामिल हैं। सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। वहीं ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, आईआरडीपी, बीपीएल, अंत्योदय और प्रदेश की सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के 5 से 6 सप्ताह बाद ऑनलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा तिथि की सूचना बाद में बैंक की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से सात दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा परिणाम करीब 15 दिन बाद घोषित किया जाएगा।

किस श्रेणी में कितने पद
श्रेणी पद
सामान्य वर्ग 19
ईडब्ल्यूएस 7
एससी 12
एसटी 2
ओबीसी 11
दिव्यांग 3
विज्ञापन

ओसीएस कोटे से भी होगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की ओर से ओसीएस कोटे के तहत भी जूनियर क्लर्क के पद भरे जाएंगे। यह कोटा अन्य सहकारी समितियों और उन कर्मचारियों के लिए है जो प्रशिक्षित सचिव श्रेणी में नहीं आते। इस श्रेणी में सामान्य वर्ग के लिए 6, ईडब्ल्यूएस के लिए 2, एससी के लिए 2, एसटी के लिए 1 और ओबीसी वर्ग के लिए 2 पद निर्धारित किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें