सीसीटीवी से पुलिस की केस रिकवरी में भी इजाफा हुआ है। 2018 में दर्ज चोरी के मामलों में जहां सिर्फ 36 फीसदी और सेंधमारी के मामलों में 8 फीसदी ही रिकवरी हो पाई थी। वहीं, सितंबर महीने तक दर्ज चोरी के मामलों में 75 फीसदी रिकवरी हो चुकी है। इसी तरह सेंधमारी के मामलों में भी रिकवरी 72 फीसदी तक पहुंच गई है।
पीएचक्यू ने अब अन्य जिलों पर दिया जोर
डीजीपी सीताराम मरडी कहते हैं कि पुलिस हर जगह नहीं पहुंच सकती लेकिन, सीसीटीवी की मदद से किसी भी घटना के होने की संभावना को कम किया जा सकता है। इसलिए सभी इंटर स्टेट बार्डर, टोल नाकों और वैकल्पिक मार्गों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं।