फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ट्रांसफर किए कई अधिकारी

Sat, 20 Jul 2019 10:32 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त निदेशक के तौर पर कार्य कर रहे वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर प्रवीण चंद्र गुप्ता को बोर्ड के बद्दी स्थित क्षेत्रीय अधिकारी पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है।  साथ ही बोर्ड ने कई अधिकारियों  कर्मचारियों को भी इधर से उधर कर दिया है।  तबादला आदेशों के तहत कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता पवन शर्मा को क्षेत्रीय कार्यालय पांवटा से बद्दी, सुनील शर्मा को रामपुर आफिस से कुल्लू, दीपक डोगरा को पीसीबी मुख्यालय से क्षेत्रीय कार्यालय शिमला, अभय गुप्ता को क्षेत्रीय कार्यालय शिमला से क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी लगाया गया है।

विज्ञापन


अनिल कुमार को क्षेत्रीय कार्यालय परवाणू से क्षेत्रीय कार्यालय पांवटा साहिब, पवन कुमार को क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर से क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी, लैब असिस्टेंट विकास को पांवटा साहिब से धर्मशाला, पवन ठाकुर को धर्मशाला से केंद्रीय लैब परवाणू, इंद्रजीत सिंह को हेड आफिस से क्षेत्रीय लैब पांवटा साहिब, संजीव शर्मा को परवाणू से शिमला, क्लर्क राजीव कुमार को क्षेत्रीय कार्यालय चंबा से क्षेत्रीय लैब धर्मशाला, डाटा एंटी आपरेटर रवि दास को क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर से ऊना और वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता डा श्रवण कुमार को क्षेत्रीय कार्यालय पांवटा से परवाणू और एके शारदा को परवाणू से पांवटा साहिब लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें