फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Politics: जयराम ठाकुर बोले- जनता के बीच जाने के लिए कतरा रहे मुख्यमंत्री, देना होगा हिसाब

Fri, 08 May 2026 06:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)।

सार

जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि मुख्यमंत्री जनता के बीच जाने से भी कतरा रहे हैं। यह स्पष्ट करता है कि सरकार अपना विश्वास खो चुकी है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं और केंद्र पर दोषारोपण करने से उनकी जवाबदेही कम नहीं होगी। उन्हें जनता को हिसाब देना होगा कि आखिर साढ़े तीन साल में विकास क्यों ठप रहा, क्यों आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं मिला और क्यों स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सेवाओं में सुधार नहीं हुआ। जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि मुख्यमंत्री जनता के बीच जाने से भी कतरा रहे हैं। यह स्पष्ट करता है कि सरकार अपना विश्वास खो चुकी है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार की विफलताओं और जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोग अब वोट के माध्यम से इसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब कांग्रेस के नेता और इनके मंत्री आपके बीच आएंगे तो इनसे ये बात जरूर पूछें कि विकास के काम आखिर करने कब हैं। जंजैहली में आयोजित सराज भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जयराम ठाकुर ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव से इसलिए भाग रही थी क्योंकि उसके पास साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है और विकास के नाम पर धरातल पर काम पूरी तरह शून्य है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य केवल केंद्र से मिल रही वित्तीय मदद और 191 केंद्रीय योजनाओं के सहारे ही चल रहे हैं। राज्य सरकार के पास अपने बजट से काम करवाने के लिए पैसा तक नहीं है। उन्होंने विकास की गति रुकने पर चिंता जताते हुए कहा कि आज गांवों में विकास कार्यों के लिए वीबीजी राम जी योजना के तहत पैसा आया हुआ है, लेकिन पंचायतों के अभाव में उसे खर्च नहीं किया जा पा रहा है, जिससे आम जनता को योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। बैठक के दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सशक्तीकरण और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें