फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नहीं बनी पॉलिसी, अफसर कर रहे गुमराह

Wed, 30 Aug 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद भी कंप्यूटर शिक्षकों के लिए पॉलिसी नहीं बनाई गई है। पांच अगस्त को कैबिनेट ने शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाने के लिए आरएंडपी नियमों में संशोधन करने को मंजूरी दी थी। निदेशक स्तर पर एक कमेटी गठित होनी थी, इस कमेटी ने इस पर फैसला लेना था।
विज्ञापन


यह महीना भी खत्म हो गया है, लेकिन अफसरों की ओर से अभी तक पॉलिसी नहीं बनाई गई। मंगलवार को कंप्यूटर शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य से उनके आवास पर मिला और उन्हें इस मसले पर विस्तृत जानकारी दी। संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि विक्रमादित्य को अफसरों की ओर से शिक्षकों को गुमराह करने के बारे में अवगत करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि पॉलिसी की नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर कभी सचिवालय में एसीएस शिक्षा से मिल रहे हैं। यहां से शिक्षकों को शिक्षा निदेशालय भेजा जा रहा है। यहां भी आश्वासन ही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को सरकार ने पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सचिवालय से निदेशालय को फाइल जा चुकी है, लेकिन अफसर इस मामले में टालमटोल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में सेवाएं देते हुए 14 से 18 साल हो गए हैं। शिक्षकों को न तो समय पर पगार मिल रही है और न ही उनके लिए पॉलिसी बनाई गई है।

विक्रमादित्य ने संघ को आश्वस्त किया कि वह इस मामले को लेकर फिर से एसीएस शिक्षा और निदेशक शिक्षा से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कंप्यूटर शिक्षकों की इस मांगों को लेकर गंभीर है। इस दौरान संघ ने विक्रमादित्य से सम्मेलन आयोजित करने के लिए भी समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें