फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश में राधाष्टमी पर शिव भक्तों ने किया दोहरा स्नान

Wed, 30 Aug 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
राधाष्टमी पर शुभ मुहूर्त के समय भोले के भक्तों ने दोहरा स्नान किया। एक तरफ पवित्र डल में डुबकी लगाई तो तो दूसरी ओर इंद्र देवता भी जमकर बरसे। ऐसे में पवित्र डल झील में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने मणिमहेश में रुकने के बजाय वापस आना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मणिमहेश में मंगलवार शाम तक बारिश का क्रम जारी था। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान राधाष्टमी पर शाही स्नान मंगलवार रात 12 बजकर 37 मिनट पर शुरू हुआ। शाही स्नान के शुभ मुहूर्त के दौरान बारिश भी शुरू हो गई।

इससे श्रद्धालुओं ने दोहरा स्नान किया। शाही स्नान के दौरान यदि बारिश नहीं होती है तो अधिकांश श्रद्धालु डल झील के पास ही रुकते हैं। ऐसे में उन्होंने जान जोखिम में डालने के बजाय वापस आना ही उचित समझा। 
विज्ञापन


मंगलवार रात 2 बजकर 57 मिनट तक शाही स्नान का शुभ मुहूर्त है। नतीजतन, मणिमहेश की तरफ मंगलवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही कम होती जा रही है।

मंगलवार देरशाम तक चंद श्रद्धालु, स्थानीय दुकानदार, ड्यूटी देने वाले कर्मचारी और लंगर लगाने वाली संस्थाएं ही अपने स्थानों पर शेष बचेंगी।

बुधवार को मणिमहेश में रहने वाले शेष श्रद्धालु, स्थानीय दुकानदार, कर्मचारी और लंगर लगाने वाली संस्थाएं भी अपना सामान समेटना आरंभ कर देंगी। आधिकारिक तौर पर 7 अगस्त से शुरू हुई मणिमहेश यात्रा का बुधवार को समापन होगा।

राधाष्टमी पर 45 हजार शिव भक्तों ने लगाई डल में डुबकी
पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान राधाष्टमी पर मंगलवार देरशाम तक 45 हजार श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। बाबा राम रही प्रकरण के चलते भी शाही स्नान के लिए कम श्रद्धालु पहुंचे। बीते दिनों पंजाब और हरियाणा में भड़की हिंसा भी श्रद्धालुओं के कम संख्या में आने का एक कारण माना जा रहा है।

शाही स्नान सोमवार रात को 12 बजकर 37 मिनट पर शुरू हुआ था। यह मंगलवार रात 2 बजकर 57 मिनट तक चला। प्रशासनिक तौर पर पवित्र मणिमहेश यात्रा सात अगस्त से शुरू हुई थी।

एडीएम भरमौर विनय धीमान ने बताया कि शाही स्नान के चलते सोमवार रात से शुरू हुई परवी के तहत मंगलवार शाम तक 45 हजार भक्तों ने पवित्र डल में डुबकी लगाई है। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त से 29 अगस्त तक करीब चार लाख श्रद्धालु पवित्र डल में डुबकी लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें