फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन में चल रहे लोगों के घर दस्तक देगी हिमाचल पुलिस

Sun, 03 May 2020 10:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से हजारों की संख्या में आ रहे लोगों की निगरानी के लिए हिमाचल सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। पंचायती संस्थाओं को जिम्मेदारी दिए जाने के बाद प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को निर्देश दिए हैं कि स्थानी पुलिस भी अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले होम क्वारंटीन हुए लोगों के घरों के आसपास रोजाना गश्त करेगी।

विज्ञापन


गश्त के दौरान इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि होम क्वारंटीन करने वाले व्यक्ति उसे न तोड़े। कर्फ्यू में छूट की मियाद के दौरान ऐसे लोगों और घरों पर खास नजर रखी जाएगी। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में करीब 75 हजार से ज्यादा लोग प्रदेश में दाखिल हुए हैं। अनुमान है कि डेढ़ से दो लाख तक और लोग प्रदेश में आ सकते हैं।

ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने पर उनको होम क्वारंटीन करना सुनिश्चित करने के लिए अभी से कवायद की जा रही है। बताया कि सभी एसपी को स्पष्ट तौर पर कह दिया गया है कि अगर कोई व्यक्ति होम क्वारंटीन तोड़ता हुआ मिले तो उसे सीधे संस्थागत क्वारंटीन भेज दिया जाए। साथ ही इस दौरान अगर कोई व्यक्ति असहयोग करता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें