फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: श्रद्धालुओं की आड़ में हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती से निपटेगी पुलिस

Tue, 03 Mar 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

विशेष रूप से मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर हुड़दंग और उत्पात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होला मोहल्ला के अवसर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। विशेष रूप से मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर हुड़दंग और उत्पात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक प्रदेश में पहुंचते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और यातायात नियमों की अनदेखी कर न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फोरलेन और अन्य प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। यातायात बाधित करने, सड़क पर हुड़दंग मचाने, शराब पीकर वाहन चलाने और खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें