डीजीपी ने बताया कि हर जिले में टेक्निकल सेल का गठन किया जाएगा। इस सेल की मदद से जिले में होने वाले अपराध के तकनीकी अन्वेषण में मदद मिलेगी। सरकार ने इन सेलों के गठन के लिए 70 लाख रुपये दिए हैं, जिनसे हर सेल के लिए एक कंप्यूटर लैपटॉप खरीदा जाएगा। जिला पुलिस मुख्यालय में इस सेल को एक कमरा दिया जाएगा। यहां से यह सेल जिला एसपी के अधीन काम करेगा।
2018-2019 में अपराध के आंकड़ों
अपराध 2019 2018
हत्या 43 71
हत्या के प्रयास 33 40
बलात्कार 236 234
अपहरण 306 336
दहेज हत्या 01 03
छेड़छाड़ 330 380
दंगा 285 337
गृह भेदन 301 443
चोरी 306 494
आबकारी अधिनियम 2005 1872
2617 शिकायतों का किया गया निपटारा
डीजीपी ने बताया कि 26 जनवरी 2018 से इस साल 31 अगस्त तक गुड़िया हेल्पलाइन के माध्यम से 2666 शिकायतें मिलीं, जिनमें 2617 का निपटारा किया है। हेल्पलाइन से मिली शिकायतों पर 128 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। होशियार सिंह हेल्पलाइन के माध्यम से 31 अगस्त तक 1992 शिकायतें मिलीं। इनमें 1984 का निपटारा किया गया है और 20 अभियोग पंजीकृत किए हैं।