अगर आदेश लागू करने में चूक हुई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह पहली बार होगा जब सुप्रीमकोर्ट ने पटाखे चलाने की मियाद तय कर दी है। इसके बाद पटाखे चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए स्थानीय एसएचओ पर सारा दारोमदार होगा। ऐसे में पुलिस ने पहले से ही मशक्कत शुरू कर दी है।
सुप्रीमकोर्ट के आदेश को सख्ती से लागू कराने के लिए पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। मुख्यालय की ओर से कानून व्यवस्था और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि जरूरत होने पर ही एसपी के स्तर से छुट्टी दी जाए।
दिवाली पर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बिजली कट नहीं लगेंगे। सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सुचारु रखने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने कमर कस ली है। फील्ड स्टाफ को हर शिकायत पर फौरन कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।प्रदेश में कम हो रहे बिजली उत्पादन को देखते हुए बोर्ड ने अन्य राज्यों से अधिक सप्लाई खरीदने की तैयारी भी कर ली है।
बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक जेपी कालटा ने बताया कि दिवाली के अवसर पर किसी भी क्षेत्र में बिजली की कमी नहीं होने देंगे। सभी फील्ड अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि फील्ड स्टाफ की शिफ्टों में ड्यूटी लगती है।