फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से चली गोली, हिमाचल पुलिस का कांस्टेबल घायल

Thu, 08 Aug 2019 06:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपियों की धरपकड़ करने पटना गई नालागढ़ पुलिस टीम का एक कांस्टेबल अपनी ही बंदूक से निकली गोली से जख्मी हो गया है। कांस्टेबल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


टीम शुक्रवार तक नालागढ़ पहुंचेगी। घायल कांस्टेबल की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नालागढ़ थाना के तहत मोबाइल टॉवर के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की टीम बिहार के पटना गई थी।

गनीमत यह रही कि गोली छूकर निकल गई। धोखाधड़ी व जालसाजी के नालागढ़ थाने में दर्ज मामले के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनका ट्रांजिट रिमांड ली गई है। इसी मामले में एक आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम पटना गई थी।
विज्ञापन


जहां यह हादसा हुआ है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि दो आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड ली गई है। इन्हें शुक्रवार को यहां लाया जाएगा, जबकि तीसरे आरोपी की धरपकड़ के दौरान कांस्टेबल से गोली चली है। वह स्वयं घायल हुआ है और पटना अस्पताल में उपचाराधीन है। शुक्रवार को छुट्टी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें