फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में अलर्ट, सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी

Mon, 24 Apr 2023 12:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/पांवटा साहिब/बद्दी

सार

हिमाचल के प्रवेशद्वार गरामोड़ा और ग्वालथाई में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। बिलासपुर-पंजाब सीमा पर मजारी, दबट, जंडोरी, शेहलाघोड़ा में भी पुलिस मुस्तैद है।
विज्ञापन
हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बहराल बैरियर में रुटीन चेकिंग करते पांवटा पुलिस के जवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा से खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा से सटे हिमाचल के बॉर्डर एरिया में चौकसी बढ़ा दी गई है। बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना, सोलन, सिरमौर और सीमांत क्षेत्रों में नाकों पर चेकिंग के बाद ही वाहनों को प्रवेश करने दिया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस विभाग ने अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती कर दी है। सूबे में अमृतपाल के समर्थन को लेकर कोई गतिविधि सामने नहीं आई है। माहौल शांतपूर्ण है। हिमाचल के प्रवेशद्वार गरामोड़ा और ग्वालथाई में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। बिलासपुर-पंजाब सीमा पर मजारी, दबट, जंडोरी, शेहलाघोड़ा में भी पुलिस मुस्तैद है।

नाकों पर हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं। वहीं बिलासपुर जिले से लगती 27 किलोमीटर लंबी पंजाब की सीमा पर भी नियमित गश्त की जा रही है। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बैंसला ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में माहौल न बिगड़े, इसके चलते सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई गई है। नाकों पर हर वाहन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही राहगीरों के दस्तावेज की जांच की जा रही है। हरियाणा से सटी सीमा पर तैनात पावंटा पुलिस के जवान संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हैं। रविवार को गिरफ्तारी की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट है। वहीं, बद्दी में पंजाब के रोपड़ को जोड़ने वाली सड़क पर ढेरोंवाला बैरियर, पंजाब के कीरतपुर साहिब की ओर जाने वाली सीमा समेत भरतगढ़ और बघेरी में चौकसी बढ़ा दी गई।

पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला ने बताया कि भरतगढ़, ढेरोंवाल और बघेरी में पहले ही सीमाएं सील हैं। यहां पर 24 घंटे पुलिस पहरा देती है। अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें