फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: परीक्षा स्थल पर लगेंगे जैमर, बायोमीट्रिक मशीन पंच करने के बाद मिलेगा प्रवेश

Tue, 13 Aug 2019 11:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

जिला कांगड़ा में बड़े स्तर पर पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान पकड़े गए सॉल्वरों से भविष्य में निपटने के लिए पुलिस विभाग फूलप्रूफ इंतजाम करेगा। पुलिस विभाग की लिखित परीक्षाओं में परीक्षा स्थल पर जैमर लगाने की तैयारी की जाएगी। वहीं, बायोमीट्रिक मशीन लगाकर हर अभ्यर्थी को परीक्षा हाल में प्रवेश की व्यवस्था की जाएगी। भविष्य में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए यह सुझाव जिला कांगड़ा पुलिस प्रदेश सरकार व निदेशालय को भेजेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस भर्ती की जब दोबारा लिखित परीक्षा होगी, उस दौरान भर्ती स्थल पर पुलिस विभाग जैमरों की व्यवस्था करेगा। इससे मोबाइल फोन और इंटरनेट आदि के जरिए होने वाली हाईटेक नकल को रोका जाएगा। वहीं लिखित परीक्षा के हाल के द्वारों पर बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी।

इसमें परीक्षा देने आने वाले हर व्यक्ति को अपनी अंगुली लगानी पड़ेगी, जिससे वही व्यक्ति परीक्षा हाल में दाखिल हो सकेगा जिसे एडमिट कार्ड जारी किया गया हो। पुलिस के इन सुझावों को अगर माना जाता है तो भविष्य में हाईटेक नकल के मामलों पर पूरी तरह से रोक लगेगी।
विज्ञापन


कांगड़ा पुलिस प्रदेश सरकार व पुलिस निदेशालय को कुछ सुझाव देगी। इन सुझावों के माध्यम से भविष्य में होने वाली हाईटेक नकल के मामलों पर रोक लगाई जा सकेगी। - दिनेश कुमार, एएसपी कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें