फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस भर्ती: मैथ-रीजनिंग व हिंदी के पूछे थे आठ गलत सवाल

Tue, 13 Aug 2019 11:03 AM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में 80 में से आठ प्रश्न गलत ही पूछे गए थे। गलत प्रश्नों में पांच रीजनिंग, दो मैथ और हिंदी के थे। हालांकि अब लिखित परीक्षा रद्द कर दी गई है, लेकिन फिर भी 80 में से आठ प्रश्न गलत पूछना संदेह के घेरे में हैं। कांगड़ा जिला के परौर में लिखित परीक्षा में गड़गड़ी के बाद अगर लिखित परीक्षा रद्द नहीं हुई होती तो ऐसे में मेरिट बनाने पर भी पुलिस विभाग को परेशानी उठानी पड़ सकती थी।

विज्ञापन


पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की सी-सीरीज के प्रश्न नंबर 12 से 16 तक पांच प्रश्न गलत हैं। रीजनिंग के इस प्रश्न में स्टेटमेंट अधूरी होने के कारण टेबल नहीं बन पा रहा है। इसके अलावा प्रश्न नंबर 41 में जो सवाल पूछा है, उसके चार ऑप्शन में जो उत्तर दिए हैं, वह गलत हैं।

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
इस प्रश्न का सही उत्तर दो किलोमीटर आता था। वहीं, प्रश्न नंबर-47 में सवाल के अनुसार जो उत्तर आना है वह ऑप्शन में नहीं है। इस प्रश्न का उत्तर चार आना था, जो ऑप्शन में है ही नहीं। इसके अलावा अंतिम प्रश्न में पर्यायवाची शब्द पूछा था। जिसके चार ऑप्शन गलत थे। 

गणित विषय के विशेषज्ञ रमेश कश्यप ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा मैथ और रीजनिंग के सात प्रश्न गलत पूछे गए थे। वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के शोधार्थी भरत सिंह ने कहा कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में एक पर्यायवाची शब्द गलत पूछा गया था। प्रश्न के अनुसार चारों ऑप्शन में उत्तर सही नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें