फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अलर्ट, भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा

Sun, 02 Oct 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 16 अक्तूबर को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज है। वहीं, मैच के आयोजन को लेकर कांगड़ा जिला पुलिस ने भी सुरक्षा घेरा कस दिया है।
विज्ञापन


जिले की बाहरी राज्यों से सटी सीमाओं पर रिजर्व बटालियन के जवान पैनी नजर रख रहे हैं। जिले के एंट्री प्वांइटों पर वाहनों की चेकिंग हो रही है। रात के समय पुलिस सादे कपड़ों में दस्तक दे रही है। लोगों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

एंट्री प्वांइटों पर हर वाहन के नंबर भी दर्ज किए जा रहे हैं। वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पहचान बताने पर भी पुलिस वाहनों की एंट्री कर रही है। संदिग्धों पर नजर रखने को होटलों, रेस्तरां पर नजर रखने के लिए पुलिस विभाग की टीम चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन


कमरों में आधार कार्ड और वोटर आईकार्ड जांचे जा रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कांगड़ा पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। 16 अक्तूबर को होने वाले मैच को लेकर भी संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। धर्मशाला में पुलिस स्टेडियम के आसपास पैनी नजर है। एसपी संजीव गांधी ने सभी थान प्रभारियों को संदिग्धों पर नजर रखने के आदेश दिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

मैदान के अलावा मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ी

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : फाइल फोटो
उधर, एसपी संजीव गांधी ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर पुलिस सतर्क है। पुलिस हर चुनौती से निपटने में समक्ष है। कांगड़ा जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। रात को भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। अलग से 100 से 150 जवान गश्त के लिए तैनात किए हैं।

मंदिरों में भी बढ़ाई सुरक्षा
कांगड़ा जिले के शक्तिपीठों पर भी नवरात्रों के चलते पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से मंदिरों में आने वालों नजर रख रही है। मंदिरों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। चामुंडा, कांगड़ा और ज्वालामुखी मंदिर में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें