फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 3 गोल्ड मेडल

Fri, 24 Nov 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुईथाई एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में बंगलूरू में आयोजित नेशनल मुईथाई (कराटे मिक्स) चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सूबे के चार खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड और कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम चमकाया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 19 नवंबर तक किया गया।
विज्ञापन


इस नेशनल टूर्नामेंट के आयोजन में जर्मन मुईथाई प्रेजिडेंट और इफमा के मेंबर बैटलीफ टोर्ने ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।हिमाचल मुईथाई एसोसिएशन के प्रदेश सचिव एवं तकनीकी निदेशक समीर ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में हिमाचल के 3 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल और एक ने कांस्य पदक हासिल किया।

प्रतिभागियों में 42 किग्रा भार वर्ग में कांगड़ा की श्रेया शर्मा ने कांस्य, 52 किग्रा भार वर्ग में मंडी के दीपांशु, 58 किग्रा भार वर्ग में कांगड़ा के सुशील और 64 किग्रा भार वर्ग में धर्मशाला के अभिमन्यु ने गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश का नाम चमकाया है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में देश के लगभग सभी राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भाग लेंगे। अगले वर्ष जनवरी और फरवरी माह में बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें