हिमाचल टीम के पुरुष वर्ग में 57 किलोग्राम में मंडी से लक्की, 59 किग्रा में ऊना के गौरव, 65 किग्रा में ऊना के बलवीर, 70 किग्रा में मंडी के सन्नी, 74 किग्रा में मंडी के धनंजय, 79 किग्रा में मंडी के अक्षय, 86 किग्रा में कांगड़ा के पारस, 92 किग्रा में ऊना के साहिल, 97 किग्रा में मंडी के तेज सिंह, 125 किग्रा में मंडी के मुकेश।
महिला वर्ग में 50 किग्रा बिलासपुर की प्रीति, 53 किग्रा में सोलन की आरती, 55 किग्रा में सोलन की निधि, 57 किग्रा में सोलन की तनु, 59 किग्रा में सोलन की सोनी, 62 किग्रा में हमीरपुर की शिल्पा, 65 किग्रा में सोलन की प्रिया, 68 किग्रा में सोलन की राधा, 72 किग्रा में बिलासपुर की शालू, 76 किग्रा में हमीरपुर की स्वाति का चयन किया गया है।
राज्य स्तरीय तलवारबाजी मुकाबले में जिला शिमला के रोहड़ू के हिमांश दत्ता ने दो रजत पदक जीते हैं। इससे पहले स्कूल नेशनल तलवारबाजी मुकाबले में हिमांश हिमाचल की झोली में कांस्य पदक डाल चुके हैं। अब वे अंडर-17 नेशनल जूनियर तलवारबाजी मुकाबले में हिस्सा लेने 17 सितंबर को ओडिशा जाएंगे।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) पटियाला में पिछले तीन साल से प्रशिक्षण ले रहे हिमांश ने ऊना के मैड़ी स्थित आईटीआई परिसर में राज्य स्तरीय तलवारबाजी मुकाबले में दो रजत पदक जीते हैं। हिमांश ने एक पद व्यक्तिगत इवेंट में जीता है और दूसरा रजत पदक टीम इवेंट में जीता है।
दत्ता ने बताया कि वह अब ओडिशा में 17 सितंबर से होने वाले अंडर-17 जूनियर नेशनल तलवारबाजी मुकाबले में हिस्सा लेने जा रहे हैं। वे 12 को ओडिशा के लिए रवाना होंगे।