ऐसे क्रिएट होता होगा डीजीपिन
ग्राहकों को अपनी जगह का डीजीपिन पता करने के लिए अपने फोन या कंप्यूटर में लोकेशन एक्सेस ऑन करनी होगी। इसके बाद गूगल पर क्रिएट माई डीजीपिन टाइप करना होगा। इसके बाद इंडियन पोस्ट की डीजीपिन साइट पर क्लिक करते ही उनकी लोकेशन का अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड डीजीपिन क्रिएट हो जाएगा।
अभी तक ज्यादा लोगों को इस सुविधा के बारे में जानकारी नहीं है। इसके माध्यम से ग्राहकों को पार्सल या कुरियर पर पूरा पता डालने की जरूरत नहीं है। कुरियर पर सिर्फ यह 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड डाल सकते हैं जिसे ट्रैक करके उनकी सही लोकेशन पता चल जाती है। वहीं पार्सल ग्राहकों के घर तक पहुंचेगा। - मनोहर लाल, जरनल पोस्ट मास्टर, जीपीओ शिमला