फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया है। महिला चूड़ी ब्लॉक की रहने वाली थी। 66 वर्षीय महिला का उपचार कोविड अस्पताल चंबा में चल रहा था। महिला की मौत के बाद जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण से 50 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं मंगलवार को कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। महिला किडनी की बीमारी, सांस की तकलीफ और निमोनिया से ग्रस्त थी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार चूड़ी ब्लॉक के तहत मैहला ब्लॉक की 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 2 जनवरी को मेडिकल कालेज चंबा में उपचार के लिए लाया गया। यहां महिला का कोरोना सैंपल भी लिया गया। इसमें महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। महिला को कोविड अस्पताल चंबा में दाखिल किया गया। यहां पर महिला ने सुबह पौने ग्यारह बजे दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने शव को कोविड नियमों की अनुपालना करते हुए अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चूड़ी ब्लॉक के तहत एक 66 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। महिला किडनी, सांस और निमोनिया से भी ग्रस्त थी। इसके अलावा 14 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें