हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बीबीएल बुटेल ने पोते गोकुल बुटेल के उनकी ही सीट पालमपुर से आवेदन करने को सहजता से लिया है। छठी बार के कांग्रेस विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि ये स्वतंत्र भारत है, यहां कोई भी टिकट मांग सकता है। क्या किसी ने पोते को हवा दी है?
इस पर बुटेल बोले- हवा देने वाले भी होते हैं, मगर गोकुल को चुनाव लड़ने का शौक है। गोकुल के बाद वे खुद भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष टिकट के लिए आवेदन करने जा रहे हैं। मंगलवार को स्पीकर बीबीएल बुटेल ने कहा कि वे आठ बार प्रदेश विधानसभा के चुनाव लड़ चुके हैं। केवल दो बार उन्होंने लूज किया है। बाकी छह बार विधायक बने हैं। इस बार भी वे टिकट के लिए आवेदन कर रहे हैं।