पंचायतीराज विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर अधिसूचना जारी की है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के तहत ग्राम पंचायतों, वार्डों और ग्राम सभाओं की सीमाओं में बदलाव, नए ग्राम सभा क्षेत्रों का गठन और कुछ पंचायतों के पुनर्संयोजन का प्रस्ताव रखा गया है। ऊना, मंडी, शिमला, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार यह हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के तहत यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सरकार का तर्क है कि जनसंख्या में वृद्धि, भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पुनर्गठन आवश्यक हो गया था।