फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में जाने के लिए दिन-रात पसीना बहा रहे प्रदेश के युवा

Mon, 03 Aug 2020 10:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर अश्वनी कालिया, अमर उजाला नेटवर्क, बिझड़ी (हमीरपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के युवाओं में सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ है। यही वजह है कि सुबह-शाह युवा सड़कों के किनारे दौड़ लगाते हुए देखे जा सकते हैं। खेल मैदान में भी पसीना बहाकर युवा खुद को सेना में जाने के लिए तैयार कर रहे हैं। हमीरपुर जिले की सोहारी पंचायत के मंगनोटी गांव के युवा भी सेना में जाने का जज्बा लेकर खूब पसीना बहा रहे हैं।

विज्ञापन


इसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इन युवाओं का कहना है कि वे भी सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। अभी हाल ही में लद्दाख की गलवां घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में हमीरपुर जिले के कड़ोहता गांव के अंकुश ठाकुर शहीद हो गए थे। गलोड़ खास के रोहिन कुमार पुंछ में देश पर कुर्बान हो गए।

अंकुश ठाकुर पंजाब रेजिमेंट में थे। 21 साल की उम्र में उन्होंने शहादत पाई। वहीं, गलोड़ के रोहिन कुमार की उम्र 24 साल थी। वह भी पंजाब रेजिमेंट से ही संबंध रखते थे। इन्हीं वीर जवानों से प्रेरणा लेकर युवा भी सेना में जाकर देशसेवा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें