गलोड़ (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में रविवार को मिलख राज (45) पुत्र लटूरिया राम निवासी गांव फारसी का हृदयगति रुकने से देहांत हो गया। मिलख राज की सुबह 9 बजे घर में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनका बेटा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ ले गया। लेकिन, गलोड़ अस्पताल पहुंचते ही मिलख राज को दूसरा हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसका देहांत हो गया। मिलख राज का इलाज कर रहे डॉ. ने इसकी सूचना गलोड़ पुलिस चौकी दी। चौकी प्रभारी एसआई राजेंद्र कुमार ने कहा कि परिजनों ने किसी पर शंका न जाहिर करते पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।