फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसोल में कैफे में मृत मिला हरियाणा का युवक

Sun, 15 Nov 2020 05:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पार्वती घाटी के कसोल में हरियाणा के एक युवक का शव कैफे में मिला है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कैफे के बरामदे में युवक मृत पड़ा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई। युवक की पहचान सचिन कुमार 29, पुत्र विजय कुमार, तहसील बेरी, जिला झझर, हरियाणा के रूप में हुई है। मौत का कारण ठंड भी हो सकती है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को भी सूचित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें