फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youth Festival: सात जिलों में 21 को होगी रेड रिबन क्लबों की मैराथन

Sat, 12 Aug 2023 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हर जिले से रेड रिबन क्लबों के पांच लड़के और पांच लड़कियों का चयन होगा। जिला स्तर पर विजेता रहने वालों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में एचआईवी/एड्स और ड्रग एब्यूज के प्रति समाज और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सात जिलों में 21 से 31 अगस्त तक यूथ फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर मैराथन, ड्रामा, रील मेकिंग और क्विज की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। युवा फेस्ट के तहत कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, शिमला, ऊना और सोलन में 21 अगस्त को पांच किलोमीटर की मैराथन होगी।

विज्ञापन


इसमें राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी से चयनित कॉलेजों के रेड रिबन क्लबों के प्रतिभागी भाग लेंगे। इन्हीं सात जिलों में एचआईवी / एड्स और ड्रग एब्यूज के प्रति जागरूकता के लिए ड्रामा प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, प्रदेश के सभी 12 जिलों में सोशल मीडिया रील मेकिंग स्पर्धा भी होगी। वहीं, 28 अगस्त को स्कूल स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से नगद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

हर जिले से रेड रिबन क्लबों के पांच लड़के और पांच लड़कियों का चयन होगा। जिला स्तर पर विजेता रहने वालों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। सितंबर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें चयनित होने वाले प्रतिभागी को राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश को प्रतिनिधित्व करने करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


जिला परियोजना अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि युवा और किशोरों को विशेष तौर पर एचआईवी एड्स और ड्रग एब्यूज के प्रति सचेत करने के मकसद से प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। मैराथन, ड्रामा, स्किट और रील मेकिंग प्रतियोगिता में कॉलेजों के रेड रिबन क्लब के विद्यार्थी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें