मंडी जिले के भरनाल पंचायत की जुड़वां बहनों ने रिश्ते को सार्थक करते हुए मिसाल कायम की। छोटी बहन ने बड़ी जुड़वां बहन को किडनी देकर उसको नया जीवन दिया। ऐसे में बहनों के इस प्यार और बलिदान की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। क्षेत्र के तहत भरनाल में 1972 में बृजलाल ठाकुर के घर में जुड़वां बेटियां पैदा हुईं।
विज्ञापन
1991 में मसयानी ग्राम में एक ही दिन दोनों की शादी हुई। पिछले पांच साल से बड़ी बहन अचानक बीमार हो गई। किडनी की बीमारी ने उसका जीवन दाव पर लगा दिया। चंडीगढ़ में सालों तक इलाज करवाने के बाद डॉक्टर ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। जब बड़ी बहन मीना की दोनों किडनियां खराब होने का पता चला तो छोटी बहन चंपा ने किडनी देने का मन बनाया।
परिवार वालों ने भी इस पर रजामंदी दी। प्रत्यारोपण को लेकर जांच की गई। इसके बाद 27 जनवरी को पीजीआई चंडीगढ़ में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। यहां पर अब दोनों स्वस्थ हैं। बड़ी बहन के पति रामलाल ने बताया कि दोनों बहनों की रजामंदी और सभी रिश्तेदारों की सहमति से सफल ट्रांसप्लांट हुआ।